अमर भारती : अपने हैप्पी अंदाज से लोगों को हैप्पी करने वाली टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने भी नागिन की दुनिया में अपने कदम बढ़ा लिए हैं। जैस्मिन भसीन एकता कपूर के शो नागिन 4 में नजर आने वाली हैं। शो का प्रोमो रिलीज किया जा चुका है। प्रोमो रिलीज कर एकता ने जैस्मिन का स्वागत किया है।
Welcome to the world of Nagins. @jasminbhasin in and as NAGIN Bhagya ka zehreela Khel …. pic.twitter.com/Ybnz73H1d6
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) November 13, 2019
प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए एकता ने लिखा-नागिन की दुनिया में आपका स्वागत है जैस्मिन। नागिन भाग्य का जहरीला खेल। प्रोमो में जैस्मिन का नागिन अवतार देखने लायक है। वो ट्रैडिशनल अटायर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालाकि शो में जैस्मीन के अलावा निया शर्मा भी नजर आने वाली हैं। तो वहीं कुछ दिनों पहले निया का नागिन लुक काफी वायरल हुआ था। लेकिन वो मॉफ्ड इमेज थी।
बता दें इसके अलावा एक्ट्रेस सायंतनी घोष के भी शो में एंट्री लेने की खबरें हैं। सोर्स की माने तो सायंतनी भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। शो में उनकी एंट्री तीसरी नागिन के रूप में होगी। हालाकि सायंतनी की एंट्री को शो के लिए खास बताया जा रहा है। अब ये फिलहाल शो में पता चलेगा।